Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, बढ़ी उमस; जाने कब होगी बारिश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है।
कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने के बावजूद भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।