Skip to content

Punjab News: सतगुरु प्रकट नाथ जी का 55वां जन्म दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: बालयोगी संत बाबा प्रकट नाथ जी रहीमपुर, चेयरमैन एडवाइजरी बोर्ड ऑफ श्राइन बोर्ड, भगवान वाल्मीकि योग आश्रम अमृतसर तथा गद्दी नशीन डेरा बाबा लाल नाथ जी का 55वां जन्म दिवस डेरा रहीमपुर (ऊगी), जिला जालंधर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत बाबा प्रकट नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा दिल्ली के विधायक एवं पंजाब के सभी डेरों के इंचार्ज डॉ. अजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जालंधर के मेयर विनीत धीर, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, हलका इंचार्ज नितिन कोहली, हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल तथा वाइस चेयरमैन पवन हंस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया

सभी अतिथियों ने संत बाबा प्रकट नाथ जी को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर संत बाबा प्रकट नाथ जी से केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया और उपस्थित संगत का मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री योग वशिष्ठ अखंड जाप के भोग डाले गए। इसके उपरांत भगवान की महिमा का गुणगान, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।समारोह के अंत में संगत के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।