Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: सतगुरु प्रकट नाथ जी का 55वां जन्म दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: बालयोगी संत बाबा प्रकट नाथ जी रहीमपुर, चेयरमैन एडवाइजरी बोर्ड ऑफ श्राइन बोर्ड, भगवान वाल्मीकि योग आश्रम अमृतसर तथा गद्दी नशीन डेरा बाबा लाल नाथ जी का 55वां जन्म दिवस डेरा रहीमपुर (ऊगी), जिला जालंधर में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत बाबा प्रकट नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा दिल्ली के विधायक एवं पंजाब के सभी डेरों के इंचार्ज डॉ. अजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जालंधर के मेयर विनीत धीर, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, हलका इंचार्ज नितिन कोहली, हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल तथा वाइस चेयरमैन पवन हंस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।