Wednesday, 22 April 2026
पंजाब
Amritpal Singh: एनएसए हिरासत खत्म होने से पहले अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर
डेली संवाद, पंजाब।
Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत आज खत्म हो रही है। वहीं पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है।
इस बीच, पंजाब पुलिस ने अजनाला अदालत से अमृतपाल सिंह (
Amritpal Singh
) के लिए पेशी वारंट प्राप्त कर लिया है। यह वारंट 23 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर संख्या 39 के संबंध में अजनाला अदालत से संपर्क किया था।