Skip to content

Amritpal Singh: एनएसए हिरासत खत्म होने से पहले अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर

Amritpal Singh: एनएसए हिरासत खत्म होने से पहले अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत आज खत्म हो रही है। वहीं पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है। इस बीच, पंजाब पुलिस ने अजनाला अदालत से अमृतपाल सिंह ( Amritpal Singh ) के लिए पेशी वारंट प्राप्त कर लिया है। यह वारंट 23 अप्रैल के लिए जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने एफआईआर संख्या 39 के संबंध में अजनाला अदालत से संपर्क किया था।

तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम पहले से ही डिब्रूगढ़ में मौजूद है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, हिरासत की अवधि समाप्त होते ही उसे तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि अमृतपाल को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में, उनके समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए पुलिस से झड़प की थी।