Saturday, 25 April 2026
पंजाब
Amritpal Singh: रिमांड खत्म होने के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर
डेली संवाद, पंजाब।
Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सिंह की रिमांड आज खत्म हो गई, जिसके बाद अदालत ने नए आदेश जारी किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में अमृतपाल सिंह (
Amritpal Singh
) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले पर विचार करते हुए उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।