Skip to content

Amritpal Singh: रिमांड खत्म होने के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर

Amritpal Singh: रिमांड खत्म होने के बाद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि अमृतपाल सिंह की रिमांड आज खत्म हो गई, जिसके बाद अदालत ने नए आदेश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में अमृतपाल सिंह ( Amritpal Singh ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले पर विचार करते हुए उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसका मतलब है कि अब वे पुलिस रिमांड से निकलकर जेल में न्यायिक निगरानी में रहेंगे। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह को पहले दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया था, ताकि जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर सकें और मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा कर सकें। हालांकि, उनके वकील का दावा है कि इस दौरान पुलिस को कोई खास बरामदगी नहीं हो पाई है।