ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 May 2025

MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर फंसे भाजपा के मंत्री, हाईकोर्ट ने कार्रवाई के दिए निर्देश

डेली संवाद, नई दिल्ली। MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी ( Sofiya Qureshi ) पर दिए गए विवादित बयान के मामले में मंत्री विजय शाह फंसते नजर आ रहे है। इस मामले में अब हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ डीजीपी को 4 घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनावाई सोमवार सुबह से पहले करने की बात भी की। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद कांग्रेस आक्रोशित है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मंगलवार रात मेंसाथियों सहित बी 2 श्यामलाहिल्स स्थित बंगले पहुंचकर इस्तीफे की मांग को लेकर नेम प्लेट पर कालिख पोती और नारेबाजी की। जानकारी के लिए बता दें कि कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बिना नाम लिए पाकिस्तानी आतंकियों को कहा था कि हमने उनकी बहनें भेज कर ऐसी- तैसी करवाई।