Wednesday, 26 March 2025
हरियाणा
Municipal Corporation Action: नगर निगम का ताबड़तोड़ एक्शन, वर्कशॉप और दुकानों को किया सील; दुकानदारों में मचा हड़कंप
डेली संवाद हरियाणा। Municipal Corporation Action: हरियाणा (Haryana) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा में नगर निगम ने बड़ा एक्शन करते हुए कई दुकानों को सील कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नगर निगम ने 85 लाख रुपये से ज्यादा कर जमा न कराने पर मंगलवार को 11 यूनिट को सील कर दिया। सीलिंग का अभियान शहर, सेक्टर-24, मिर्जापुर, गौंछी एरिया में चलाया गया।
यहां पर चल रही वर्कशॉप और दुकानों को सील किया। नगर निगम ने बकाया प्रॉपर्टी कर को जमा कराने के लिए कई बार नोटिस दिए थे। इन नोटिसों के बाद भी प्रॉपर्टी कर मालिकों ने जमा नहीं कराया। जिसके बाद नगर निगम ने एक्शन लेते हुए दुकानों को सील कर दिया।