Saturday, 29 March 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Myanmar Thailand Earthquake: थाइलैंड और म्यांमार में इमरजैंसी घोषित, 1 लाख भारतीय टूरिस्ट सुरक्षित, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
डेली संवाद, म्यांमार/बैंकांक। Myanmar Thailand Earthquake Death Live Updates: म्यांमार (Myanmar) में शुक्रवार को आए भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह अनुमान लगाया है। भूकंप के झटके थाईलैंड (Thailand) , बांग्लादेश (Bangladesh), चीन (China) और भारत (India) तक महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
म्यांमार (Myanmar) की सैन्य सरकार ने कम से कम 694 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 1, 670लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड (Thailand) में 10 लोगों की मौत हुई है। इस तरह इस आपदा में अब तक 700 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

थाईलैंड में इमरजेंसी लगाई
म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद करेगा। ट्रम्प ने कहा कि म्यांमार में जो हुआ वह भयानक है। हमने पहले ही वहां बात कर ली है। जल्द ही मदद पहुंचेगी।

चीन ने भेजी मदद
वहीं, चीन ने म्यांमार में राहत कार्यों के लिए 37 सस्दयों की एक टीम भेजी है। इस टीम के पास भूकंप के चेतावनी देने वाला सिस्टम, ड्रोन समेत इमरजेंसी में बचाव के लिए जरूरी उपकरणों के 112 सेट हैं।

म्यांमार के 6 राज्यों में इमरजेंसी लगी
म्यांमार में भूकंप के बाद देश की सैन्य सरकार ने छह राज्यों में आपातकाल (इमरजेंसी) की स्थिति घोषित की। ये इलाके हैं: सगाइंग, मांडले, बागो, मागवे, शान राज्य (पूर्वी हिस्सा), और नेपीदा। सैन्य सरकार के नेता जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने बताया कि नेपीदा में 96 लोग, सागिंग में 18 और मांडले क्षेत्र के क्याक्से टाउनशिप में 30 लोग मारे गए हैं।

थाइलैंड में एक लाख भारतीय पर्यटक सुरक्षित
थाइलैंड में सभी एक लाख भारतीय पर्यटक सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने हेल्प लाइन नंबर +66 618819218 जारी किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रभावितों की कुशलता की कामना कर मदद की पेशकश भी की। मोदी 3 अप्रैल काे थाइलैंड में बिमस्टेक संगठन की बैठक में शामिल होंगे।