ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 March 2025

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

डेली संवाद, नागपुर। Nagpur Violence: औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर नागपुर (Nagpur) में हुए प्रदर्शनों ने अचानक ही हिंसा का रूप ले लिया। इसी बीच अब हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर महाराष्ट्र सरकार का डंडा चल गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आज फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। फहीम खान पर आरोप है कि वह नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। यहां हम आपको बता दे कि 17 मार्च को नागपुर में हिंसा हुई थी।

24 घंटे का दिया था समय

अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) के नेता फहीम खान के साथ 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले नागपुर नगर निगम ने खान को नोटिस भी जारी किया था। नागपुर नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

https://twitter.com/ANI/status/1904035059084234914?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1904035059084234914%7Ctwgr%5E9a04ba219de7698144da380dab78efff6b89495d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fmaharashtra%2Fnagpur-house-of-nagpur-violence-key-fahim-khan-accused-likely-to-be-demolished-23905019.html

यशोधरा नगर इलाके में संजय बाग कॉलोनी में स्थित यह घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। एमडीपी के शहर प्रमुख फहीम खान फिलहाल जेल में बंद हैं। 17 मार्च को हिंसा भड़क उठी थी, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक शिलालेखों वाली एक चादर जलाई गई थी।