Friday, 30 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET PG Exam: NEET PG परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दो शिफ्ट में नहीं होगा पेपर
डेली संवाद, नई दिल्ली। NEET PG Exam:
NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट (
Supreme Court
) ने परीक्षा को लेकर आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने आदेशों में कहा कि NEET PG 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित नहीं की जानी चाहिए। इस आदेश के संबंध में न्यायालय ने कहा है कि यदि ऐसा किया गया तो इससे विभिन्न स्तरों पर मनमानी और कठिनाई पैदा हो सकती है।
अदालत ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह केवल एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करे। सुप्रीम कोर्ट ने यह बात राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के नीट पीजी 2025 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कही।