ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 June 2026

NEET UG Re Exam 2026: परीक्षा से पहले पेपर लीक का दावा, वीडियो काल करके दिखाया प्रश्नपत्र, मांगे 30 हजार रुपए, पुलिस जांच में जुटी

NEET-UG-2026
NEET-UG-2026
डेली संवाद, नई दिल्ली/अजमेर। NEET UG Re Exam 2026: NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया और बदले में 30 हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एबीवीपी कार्यकर्ता कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अज्ञात नंबर से छात्र को संपर्क कर वीडियो कॉल के जरिए NEET-UG पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया गया। इसके बदले में 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कृष्ण सिंह ठाकुर ने पुलिस को बातचीत की रिकॉर्डिंग, मोबाइल नंबर और संबंधित जानकारी भी सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी (सिटी) हिमांशु जागीद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर, QR कोड और वीडियो कॉल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कॉल में दिखाया गया प्रश्नपत्र असली था या नहीं। पुलिस के शुरुआती आकलन के अनुसार, यह NEET-UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को गुमराह कर पैसे ऐंठने की साजिश हो सकती है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से ऐसे किसी भी लालच या दावे से सावधान रहने की अपील की है।