NEET UG Re Exam 2026: परीक्षा से पहले पेपर लीक का दावा, वीडियो काल करके दिखाया प्रश्नपत्र, मांगे 30 हजार रुपए, पुलिस जांच में जुटी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली/अजमेर।
NEET UG Re Exam 2026: NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया और बदले में 30 हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एबीवीपी कार्यकर्ता कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अज्ञात नंबर से छात्र को संपर्क कर वीडियो कॉल के जरिए NEET-UG पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया गया। इसके बदले में 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया।