Monsoon Update 2026: उत्तर प्रदेश समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Monsoon Update 2026: देशभर में मानसून (Monsoon) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है और महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार तथा छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। फिलहाल मानसून की पश्चिमी शाखा 8 जून से और पूर्वी शाखा 12 जून से लगभग एक ही स्थान पर रुकी हुई है, जिससे कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा हो गया है।
मौसम विभाग ने रविवार (Sunday) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 20 से अधिक राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है, वहां लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। सिक्किम के छह जिलों और पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।