Monday, 19 May 2025
पंजाब
Operation Sindoor: पाकिस्तान के निशाने पर था गोल्डन टेंपल, भारतीय सेना ने किया खुलासा
डेली संवाद, अमृतसर। Operation Sindoor:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए थे। इन हमलों की जद में पंजाब के कई शहर भी आए थे।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (
Golden Temple
) पर कई बार हमले का प्रयास किया था। इन सभी हमलों को वायुसेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। सेना ने आठ मई को हुए नाकाम हमले के बारे में अब खुलासा किया है।