Thursday, 08 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Operation Sindoor: पाकिस्तान के गुजरांवाला पर ड्रोन अटैक, लाहौर में कई ब्लास्ट, एयरपोर्ट बंद, चारों तरफ मची अफरातफरी
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Operation Sindoor: भारत- पाक में जारी तनाव के बीच पाक मीडिया ने गुरुवार को दावा किया है कि भारत (India) ने आज फिर से पाकिस्तान (Pakistan) में ड्रोन अटैक (Drone Attack) किया है। जियो न्यूज का दावा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला
(Gujranwala)
के डिंगा इलाके में खेतों में गिरा है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
भारत के पाकिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिए। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने जियो रिपोर्टिंग और मौके पर मौजूद गवाहों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में धमाके हुए हैं।
Air Strike[/caption]
लाहौर एयरपोर्ट बंद
धमाकों की वजह से अफरातफरी मच गई है। लाहौर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले ही पाकिस्तान के कई स्थानों पर भारतीय हमलों से जंग की आशंकाएं तेज हो गई है। इस बीच भारत ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में इसका मलबा इकट्ठा किया जा रहा है। एक पाकिस्तानी अधिकारी ने CNN से बात करते हुए दावा किया कि 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की लड़ाई हालिया इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई थी।
125 फाइटर जेट्स के बीच एक घंटे तक जंग
इस दौरान दोनों देशों के 125 फाइटर जेट्स के बीच एक घंटे तक जंग हुई। जंग के वक्त दोनों देशों में से किसी का भी फाइटर जेट अपनी सीमा से बाहर नहीं गया।पाक का बेतुका बयान
भारत के 5 फाइटर जेट्स को उड़ाने के दावे पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बेतुका बयान दिया। बुधवार को CNN के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब सोशल मीडिया पर है। ख्वाजा आसिफ ने पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें अपने दावे को सच साबित करने के लिए कोई सबूत है तो उन्होंने कहा कि यह सब इंडियन सोशल मीडिया पर भी चल रहा है कि प्लेन का मलबा उनके इलाके में गिरा है। [caption id="attachment_70692" align="aligncenter" width="512"]
Air Strike[/caption]