Wednesday, 07 May 2025
पंजाब
Operation Sindoor: भारतीय सेना की वीरता पर पूरे देश को गर्व है- मोहिंदर भगत
डेली संवाद, जालंधर।
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए कायराना आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई थी। इस नृशंस घटना का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने 6-7 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान एवं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाकर सफल एयर स्ट्राइक की।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री
मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat)
ने कहा कि भारतीय सेना की इस साहसी कार्रवाई पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि सेना ने जिस सूझबूझ, सटीक रणनीति और अदम्य साहस से यह ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। पूरा राष्ट्र सेना के साथ एकजुट होकर खड़ा है।