ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 July 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, होगी जमकर बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी के बीच मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में तापमान सामान्य से नीचे

वहीं मंगलवार को भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। बता दे कि बीते दिन रविवार को हुई बारिश के बाद राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस साल मानसून सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके साथ ही रविवार दोपहर तक कई जिलों में बारिश हुई। जिससे राज्य के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है, जिसके बाद अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_74961" align="alignnone" width="1200"] Monsoon Weather Alert Monsoon Weather Alert[/caption] वहीं मंगलवार को यह अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर तक सीमित रहेगा, जबकि तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।