Punjab Weather Update: पंजाब में आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, होगी जमकर बारिश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी के बीच मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में तापमान सामान्य से नीचे

वहीं मंगलवार को भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। बता दे कि बीते दिन रविवार को हुई बारिश के बाद राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि इस साल मानसून सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके साथ ही रविवार दोपहर तक कई जिलों में बारिश हुई। जिससे राज्य के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है, जिसके बाद अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon Weather Alert
Monsoon Weather Alert

वहीं मंगलवार को यह अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर तक सीमित रहेगा, जबकि तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *