Skip to content

Himachal News: हिमाचल में बादल फटने से फिर मची भारी तबाही, सड़कें और पुल बह गए

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला/ मंडी/पद्धर। Himachal Mandi Flood News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। मूसलाधार बारिश से हिमाचल के नदी नालों में बाढ़ आ गई है। शनिवार रात बादल फटने से फिर से तबाही मच गई है। कई पुल बह गए हैं। कई लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

चौहारघाटी में बादल फटने से बाढ़

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह से ही मंडी (Mandi) जिले में तेज बारिश शुरू हुई है। पद्धर उपमंडल की चौहारघाटी की ग्राम पंचायत सिल्हबुधाणी में बादल फटने से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीनें बह गई। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासनिक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। [caption id="attachment_77165" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Weather News Update Himachal Weather News Update[/caption]

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बताया जा रहा है कि यहां बहते एक नाले में बाढ आ गई, इसके आस पास स्थित जमीन इसकी चपेट में आई है। मौके पर भेजी टीम के पहुंचने के बाद ही आगामी स्थिति का पता चलेगा। दूसरी ओर सराज में बारिश के कारण लोग फिर सहमे हुए हैं। प्रशासन की और से जारी अलर्ट के बाद देर रात तक लोग जागते रहे, रात करीब 2 बजे हल्की बारिश आरंभ हुई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। प्रशासन शनिवार को ही सराज पहुंचा था, इससे राहत कार्य तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन आज हो रही बारिश में फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। सड़क मार्ग को भी इस स्थिति में बहाल करने में दिक्कत आ रही है। [caption id="attachment_76897" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Weather Update Himachal Weather Update[/caption]

18 शव बरामद, 55 लापता

अब तक 55 लोग 30 जून की वर्षा के बाद से लापता हैं और 18 शव बरामद हो चुके हैं। उधर, एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने कहा कि बादल फटने की जानकारी मिलने के बाद टीम रवाना कर दी गई है। अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। केवल लोगों की जमीन बही है।

फुटब्रिज और पुल बह गया

प्रशासन के मुताबिक चौहार घाटी की ग्राम पंचायत सिल्हबुधाणी के कोरतंग गांव में शनिवार देर रात बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। घटना में एक बस योग्य पुल सहित तीन पैदल पुल (फुटब्रिज) पूरी तरह से बह गए हैं। गांववासियों की मलकीयत उपजाऊ भूमि, खड़ी फसलें और बगीचे भी मलबे व पानी में समा गए हैं, जिससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_76899" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Rain Alert Update Himachal Rain Alert Update[/caption]

प्राकृतिक आपदा से बचाव जारी

पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर और बीडीसी सदस्य कमला ठाकुर ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन स्थानीय अवसंरचना को गहरी क्षति पहुंची है। एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासनिक दल मौके के लिए रवाना हो चुका है और नुकसान के आकलन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।