Skip to content

War Against Drugs: 5 किलो अफ़ीम सहित 110 नशा तस्कर काबू

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: राज्य में से नशीले पदार्थों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की नशों के विरुद्ध मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 128वें दिन, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 110 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 3.8 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफ़ीम और 906 किलोग्राम भुक्की बरामद की।

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा- मुख्यमंत्री

इससे सिर्फ़ 128 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 20,878 हो गई है। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

475 शक्की व्यक्तियों की जांच की

विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 108 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 425 स्थानों पर छापेमारी की है और राज्य भर में 78 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 475 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडीकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी)-लागू करने से पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाओ ’ के हिस्से के तौर पर आज 54 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।