Friday, 25 April 2025
देश
Pahalgam Attack: कश्मीर में सेना की कार्रवाई के बीच लश्कर के दो आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट, पहलगाम हमले से जुड़े थे आतंकी
डेली संवाद, श्रीनगर।
Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में उड़ गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग
(Anantnag)
के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है। आपको बता दें कि पहलगाम में 26 लोगों को आतंकियों ने मार दिया था।
[caption id="attachment_29359" align="aligncenter" width="800"]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था आदिल
बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी का घर ध्वस्त कर दिया गया है। माना जाता है कि वह पहलगाम हमले में शामिल था जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। आदिल ने 2018 में वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उसने कथित तौर पर पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटने से पहले आतंकी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। [caption id="attachment_29358" align="aligncenter" width="512"]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]
आतंकवादी को गोली लगी
कश्मीर के बांदीपोरा के कुलनार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, दो जवान घायल हैं। उधर, पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी आज पहलगाम की बैसरन घाटी जाएंगे। वे यहां लोकल मिलिट्री फॉर्मेशन के टॉप कमांडर्स से बातचीत करेंगे। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहलगाम आतंकी हमले के घायलों से मिलने अनंतनाग के अस्पताल पहुंचेंगे। [caption id="attachment_29357" align="aligncenter" width="800"]
कश्मीर में दो लश्कर आतंकवादियों के घर में ब्लास्ट[/caption]