ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 26 April 2025

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर ढहाए, गुजरात में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में

डेली संवाद, नई दिल्ली/श्रीनगर। Pahalgam Attack Update: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने घाटी में अब तक 6 आतंकवादियों के घर को ढहा दिया है। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे के घर शामिल है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया।

LoC पर फायरिंग जारी

उधर, भारत की कार्ऱवाई से घबराए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार तड़के भी LoC पर फॉरवर्ड भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की। इंडियन आर्मी ने भी इसका जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इस बीच, शनिवार सुबह पुलिस गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। दोनों शहरों में 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें। [caption id="attachment_29192" align="aligncenter" width="800"] PM Narendra Modi PM Narendra Modi[/caption]

पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 वर्ल्ड लीडर्स को फोन कर आतंकी हमले की जानकारी दी। इंडियन एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स को यह बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बात के भारत के पास तकनीकी इनपुट्स हैं और हमारे सोर्सेस ने भी यह कन्फर्म किया है। दिल्ली में 30 डिप्लोमैट्स की भी एक मीटिंग हुई, जिसमें भारत ने यही जानकारी दी। [caption id="attachment_10643" align="aligncenter" width="800"] Donald Trump US President Donald Trump US President[/caption]

कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मैं भारत के भी करीब हूं और कश्मीर के भी करीब हूं। मैं दोनों देशों के नेताओं को जानता हूं। पहलगाम हमला बहुत बुरा था। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनाव रहा है। कश्मीर पर लड़ाई 1000 साल से ज्यादा पुरानी है। दोनों देश कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।

गुजरात में घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अहमदाबाद और सूरत में देर रात से पुलिस की रेड जारी है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक हैं। अहमदाबाद में करीब 400 से ज्यादा और सूरत से 100 से ज्यादा बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल, इन सभी से पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस इसे विदेशी नागरिकों को पकड़ने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान बता रही है