Tuesday, 29 April 2025
देश
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटन स्थलों को बंद करने के आदेश, पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला
डेली संवाद, नई दिल्ली/श्रीनगर।
Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir)के पहलगाम
(Pahalgam)
में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जम्मू कश्मीर के 48 पर्यटन स्थल (Tourist Places) बंद कर दिए हैं। इन पर्यटन स्थलों पर आतंकी गतिविधियां हो रही थीं, जिससे पयर्टकों के जान को खतरा था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
वहीं, मंगलवार को गृह मंत्रालय में एक अहम बैठक चल रही है। इस हाईलेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
[caption id="attachment_29468" align="aligncenter" width="800"]
Pahalgam Terror Attack[/caption]
हलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी श्रीनगर में अमित शाह की हाई लेवल बैठक[/caption]
Pahalgam Terror Attack[/caption]
ख्वाजा आसिफ के X हैंडल पर रोक
केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार सुबह 11 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम हमले के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है। भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों की फंडिंग करता आ रहा है।17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स बैन
आपको बता दें कि भारत ने सोमवार को भी 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स बैन कर दिए थे। पहलगाम हमले में आज इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बड़ी जानकारी दी। इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है। लश्कर ने ही उसे जम्मू-कश्मीर भेजा था, ताकि वह सुरक्षा बलों और गैर-कश्मीरियों पर हमलों को अंजाम दे सके। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें कई मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की जान गई थी। [caption id="attachment_29096" align="aligncenter" width="800"]
हलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत, आतंकियों ने टूरिस्ट के नाम पूछकर गोली मारी श्रीनगर में अमित शाह की हाई लेवल बैठक[/caption]