Friday, 03 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Bus Accident News: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कम से कम 40 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल
डेली संवाद, क्वेटा।
Bus Accident News: यात्रियों से भरी बस के साथ भयनक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई है जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शेरानी जिले के धनसार इलाके से खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जा रही एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई।