Skip to content

Bus Accident News: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कम से कम 40 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस
गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, क्वेटा। Bus Accident News: यात्रियों से भरी बस के साथ भयनक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई है जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शेरानी जिले के धनसार इलाके से खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जा रही एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई।

8 अन्य गंभीर रूप से घायल

हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिला प्रशासन, रेस्क्यू 1122 और अन्य संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को भी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस क्वेटा से 36 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के कुछ यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।