Skip to content

Gold-Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने दिखाई चमक; घरेलू बाजार में कीमतों में बड़ा बदलाव

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, जिससे खरीदारों को काफी राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से उबरने के चलते कॉमेक्स बाजार में सोने की कीमत 4151.80 डॉलर प्रति औंस पर 0.63% बढ़कर कारोबार कर रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के बावजूद, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कल की तुलना में 0.93% की गिरावट आई है। देश में आज सोने की औसत कीमत 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 1,47,268 रुपये थी। [caption id="attachment_13733" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] अंतरराष्ट्रीय कीमतों में सुधार के बावजूद, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कल की तुलना में 0.93% की गिरावट आई है। देश में सोने की औसत कीमत आज 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 1,47,268 रुपये थी। इसका मतलब है कि एक ही दिन में कीमतों में 1368 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आज कॉमेक्स पर चांदी 1.12% बढ़कर 61.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। घरेलू बुलियन बाजार में भी चांदी की कीमतों में 1.35% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिससे कीमत 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।