Tuesday, 29 April 2025
देश
Pakistan Rangers: पाकिस्तान की कैद में BSF का जवान, पाकिस्तानी रैंजर्स ने रिहा करने से किया इंकार, पति को छुड़ाने गर्भवती पत्नी बंगाल से पहुंची पंजाब
डेली संवाद, फिरोजपुर।
Pakistan Rangers: BSF Jawan arrested in Pakistan- सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम साहू को पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने अभी तक नहीं छोड़ा है। पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) ने बीएसएफ (BSF) के जवान साहू को उस समय हिरासत में ले लिया था, जब वह गलती से बार्डर पार कर गया था।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पाकिस्तान रेंजर्स
(Pakistan Rangers)
ने बीएसएफ जवान साहू को हिरासत में लेने के बाद रिहा नहीं कर रहा है। इसके बाद BSF जवान पूर्णम साहू की पत्नी पश्चिम बंगाल के हुगली से सोमवार (28 अप्रैल) की शाम को चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह फिरोजपुर पहुंच कर बीएसएफ के अधिकारियों से मिली हैं।
[caption id="attachment_29273" align="aligncenter" width="800"]
bsf sodier[/caption]
बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी गर्भवती हैं। वह अपने बेटे और कुछ रिश्तेदारों के साथ पंजाब आई हैं। रजनी अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में BSF के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी जुटाने के लिए पंजाब के फिरोजपुर में है।
bsf sodier[/caption]
BSF jawan wife Rajani[/caption]
bsf sodier[/caption]
बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी गर्भवती हैं। वह अपने बेटे और कुछ रिश्तेदारों के साथ पंजाब आई हैं। रजनी अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में BSF के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी जुटाने के लिए पंजाब के फिरोजपुर में है।
अनजाने में पाकिस्तानी सीमा में BSF का जवान
सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल पूर्णम साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार (23 अप्रैल) को पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक खेत से पकड़ा था। BSF के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब साहू सीमा के पास किसानों के एक समूह की रक्षा के लिए उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि साहू एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए चले गए और अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने तुरंत हिरासत में ले लिया। इस पर कई बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मीटिंग हुई, लेकिन पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान को नहीं छोड़ा। [caption id="attachment_29270" align="aligncenter" width="512"]
bsf sodier[/caption]
पहलगाम आतंकी हमले के समय हुई घटना
बीएसएफ का जवान साहू पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के रिसड़ा के निवासी हैं और पंजाब में फिरोजपुर सीमा पर बीएसएफ की 182वीं बटालियन में तैनात थे। साहू के साथ यह घटना ऐसे समय पर घटी है जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच संबंध खराब हो गए हैं। 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में इस आतंकवादी कृत्य में 26 लोगों की मौत हो गई थी।केंद्रीय गृह मंत्रालय जाऊंगी- रजनी
बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि यदि BSF शिविर के अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली तो वह केंद्रीय गृह मंत्रालय और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए फिरोजपुर से दिल्ली जाएंगी। बीएसएफ जवान की पत्नी रजनी ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितने तनाव में हूं, क्योंकि BSF अधिकारी मुझे केवल चिंता न करने के लिए कह रहे हैं। मैं बहुत चिंतित हूं, इसलिए मैंने मेरी इस स्थिति के बावजूद यात्रा की योजना बनाई। [caption id="attachment_29733" align="aligncenter" width="800"]
BSF jawan wife Rajani[/caption]