Saturday, 03 May 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Paresh Rawal: अनु अग्रवाल ने परेश रावल के पेशाब पीने के दावे का किया समर्थन, कहा- मैंने खुद...
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Paresh Rawal: दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि घुटने की गंभीर चोट से उबरने के लिए उन्होंने अपना पेशाब पिया था। अब एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (
Anu Aggarwal
) ने उनके इस बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राचीन योग अभ्यास है, जिसे वह खुद भी अपनाती हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में अनु अग्रवाल ने कहा, बहुत से लोग नहीं जानते, चाहे वह अज्ञानता हो या जागरूकता की कमी कि पेशाब पीने को 'आम्रोली' कहा जाता है। यह वास्तव में हठ योग की एक विधि है। मैंने खुद इसका अभ्यास किया है। हम सभी ने इसे आजमाया है और यह एक जरूरी अभ्यास माना जाता है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसमें पेशाब की पूरी धार नहीं पी जाती।