Wednesday, 22 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, उफान पर जलालिया दरिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा, खेतों में भरा पानी
डेली संवाद, पठानकोट।
Punjab News: पठानकोट और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण सीमावर्ती इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं। पठानकोट के संवेदनशील बामियाल सेक्टर में बहने वाला जलालिया दरिया उफान पर आ गया है।
जलस्तर बढ़ने से दरिया का पानी खेतों और मुख्य रास्तों तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पठानकोट से बामियाल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया है। इसके चलते सीमा से सटे 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क शहर से कट गया है।
पठानकोट के जलालिया दरिया में उफान[/caption]
फसलें जलमग्न हुई
वहीं, बारिश और जलभराव के कारण सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कुछ चौकियों तक पहुंच भी प्रभावित हुई है। दरिया का पानी खेतों में पहुंचने से बड़ी मात्रा में धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों को ट्यूबवेल, पानी की मोटरों और खेतों में लगे महंगे सोलर सिस्टम के खराब होने का डर सता रहा है। [caption id="attachment_23625" align="aligncenter" width="1200"]
पठानकोट के जलालिया दरिया में उफान[/caption]