Wednesday, 29 April 2026
पंजाब
School Bomb Threat: पंजाब में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के बाद स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फैली दहशत
डेली संवाद, पटियाला।
School Bomb Threat: पंजाब में स्कूलों को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (
Patiala
) के शिवालिक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिला है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।