Skip to content

School Bomb Threat: पंजाब में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के बाद स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फैली दहशत

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटियाला। School Bomb Threat: पंजाब में स्कूलों को मिल रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला ( Patiala ) के शिवालिक पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिला है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद स्कूल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू करनी शुरू कर दी है। बता दे कि बीते दिन राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसीआईएल) पर ब्लास्ट हुआ था।