Wednesday, 29 April 2026
पंजाब
Punjab News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
डेली संवाद, पठानकोट।
Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट से सामने आया है, जहां साइप्रस (Cyprus) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दी कि उसे विदेश भेजने के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। राकेश ने बताया कि दो आरोपियों ने उसे साइप्रस (
Cyprus
) में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।
[caption id="attachment_105942" align="aligncenter" width="1200"]
Fraud Travel Agent[/caption]
Fraud Travel Agent[/caption]