Skip to content

Punjab News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fraud
Fraud
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट से सामने आया है, जहां साइप्रस (Cyprus) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दी कि उसे विदेश भेजने के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। राकेश ने बताया कि दो आरोपियों ने उसे साइप्रस ( Cyprus ) में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। [caption id="attachment_105942" align="aligncenter" width="1200"] Fraud Travel Agent Fraud Travel Agent[/caption]

साथी के पास भेजने का भरोसा दिया

प्रारंभ में आरोपियों ने उसे अपने साथी के पास भेजने का भरोसा दिया, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद न तो उसे कोई काम मिला और न ही कोई मदद की गई। राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि साइप्रस में उसके साथ कई समस्याएं हुईं और वह अपने दम पर किसी तरह वापिस भारत लौट सका। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत करके उसे धोखा दिया और उससे भारी रकम वसूली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों जालंधर निवासी, के रूप में की है। थाना डिवीजन नंबर 2 में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।