Wednesday, 01 July 2026
बिजनेस
Petrol Diesel Price Cut: आज से पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए हुआ सस्ता, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Petrol Diesel Price Cut: देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nyara Energy) ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। यह पिछले दो साल से अधिक समय में किसी भी फ्यूल रिटेलर द्वारा की गई पहली बड़ी कीमत कटौती मानी जा रही है।
कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर लागू हो चुकी हैं।