Skip to content

Petrol Diesel Price Cut: आज से पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए हुआ सस्ता, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Cut: देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nyara Energy) ने आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। यह पिछले दो साल से अधिक समय में किसी भी फ्यूल रिटेलर द्वारा की गई पहली बड़ी कीमत कटौती मानी जा रही है। कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर लागू हो चुकी हैं।

राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं कीमतें

हालांकि, पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमतें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। इसकी वजह यह है कि विभिन्न राज्यों में वैट (VAT) और अन्य स्थानीय टैक्स अलग-अलग दरों से लागू होते हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने शहर के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

सरकारी कंपनियों ने नहीं बदले दाम

जहां नायरा एनर्जी ने ईंधन सस्ता किया है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपने पेट्रोल पंपों पर पुराने दाम ही बरकरार रखे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा इन्हीं सरकारी कंपनियों के नियंत्रण में हैं। दिल्ली में फिलहाल IOC के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

मार्च में बढ़ाए थे दाम, अब मिली राहत

गौरतलब है कि नायरा एनर्जी ने 26 मार्च को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सरकारी कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई के दौरान कई बार संशोधन करते हुए दोनों ईंधनों की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ने के बाद कंपनी ने ग्राहकों को राहत दी है।