ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 March 2026

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, लोगों में नाराजगी

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel
डेली संवाद, आगरा। Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के चलते जहां लोग पहले ही एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं अब पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई वृद्धि ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आगरा ( Agra ) में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है। देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी के आगरा स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़े हुए रेट पर ईधन दिया जा रहा है।

डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लखनऊ में नायरा के पंपों पर पेट्रोल रु100.15 और डीजल रु91.05 प्रति लीटर मिल रहा है। बता दे कि पहले पेट्रोल रु94.84 और डीजल रु88.05 प्रति लीटर मिलता था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं कीमत बढ़ने के बाद पंपों पर पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। कई ग्राहकों का कहना है कि जब सरकारी पंपों पर दाम नहीं बढ़े हैं, तो निजी कंपनियां ऐसा क्यों कर रही है।  इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।