Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, लोगों में नाराजगी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, आगरा।
Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के चलते जहां लोग पहले ही एलपीजी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं अब पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई वृद्धि ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आगरा (
Agra
) में नायरा एनर्जी के पंपों पर नए रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये महंगा कर दिया गया है। देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी के आगरा स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़े हुए रेट पर ईधन दिया जा रहा है।