ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 May 2026

Petrol Price Hike: फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा

डेली संवाद, नई दिल्ली। Petrol Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ईंधन डीलरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। इस महीने में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में पेट्रोल (Petrol) और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कुछ दिन पहले ही करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए थे। लगातार हो रही इस वृद्धि से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। [caption id="attachment_111652" align="aligncenter" width="1200"] Petrol Price Hike Diesel Price Increase Petrol Price Hike Diesel Price Increase[/caption]

महंगाई बढ़ेगी

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर भी देखने को मिल सकता है। फल, सब्जियां, दूध, खाद्यान्न और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीलरों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट और परिवहन शुल्क के कारण ईंधन की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।