Petrol Price Hike Diesel Price Increase[/caption]
Petrol Price Hike: फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Petrol Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ईंधन डीलरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।
इस महीने में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में पेट्रोल
(Petrol)
और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कुछ दिन पहले ही करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए गए थे। लगातार हो रही इस वृद्धि से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
[caption id="attachment_111652" align="aligncenter" width="1200"]
Petrol Price Hike Diesel Price Increase[/caption]
Petrol Price Hike Diesel Price Increase[/caption]