ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 08 April 2025

Petrol-Diesel Price: नई एक्साइज ड्यूटी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव? जानें अपने शहर का रेट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है लेकिन इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही थी, लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।

बता दें कि ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज यानी 8 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। आइयें जानते है आपके शहर में क्या रेट चल रहे है।

  • मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है।
  • चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 91.76 रुपए है।
  • बेंगलुरु में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 102.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.94 रुपए प्रति लीटर है।
  • पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • लखनऊ में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 94.65 रुपए और डीजल का भाव 87.76 रुपए प्रति लीटर है।
  • नोएडा में प्रति लीटर की कीमत 94.98 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 88.13 रुपए प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 88.05 रुपए है।
  • चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 82.40 रुपए है।
  • पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 92.04 रुपए है।