ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 18 August 2025

Pitru Paksha 2025 Date: कब शुरू हो रहा है पितृपक्ष? प्रमुख तिथियां और महत्व के बारे में यहां पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर। Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ज्यादा महत्व है। पितृपक्ष (Pitru Paksha), जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, यह अवधि 16 दिनों तक चलती है। यह वह समय होता है, जब लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन 16 दिनों में पितृ (Pitru Paksha) देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा दिए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म को स्वीकार करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। [caption id="attachment_82012" align="aligncenter" width="1200"] Pitru Paksha Pitru Paksha[/caption]

7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025 Date) की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगी। वहीं, इसकी समाप्ति सर्व पितृ अमावस्या यानी 21 सितंबर 2025 को होगी।

पितृपक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Significance)

गरुड़ पुराण और मत्स्य पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष (Pitru Paksha) में श्राद्ध करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष होता है, उनके लिए इस दौरान श्राद्ध करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में पितरों का तर्पण और पिंडदान जरूर करें। [caption id="attachment_57287" align="aligncenter" width="800"] pitra-dosh pitra-dosh[/caption]

श्राद्ध की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं - (Shradh Dates)

  • पूर्णिमा श्राद्ध सितंबर 7, 2025, रविवार भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
  • प्रतिपदा श्राद्ध सितंबर 8, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
  • द्वितीया श्राद्ध सितंबर 9, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण द्वितीया
  • तृतीया श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया
  • चतुर्थी श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
  • पंचमी श्राद्ध सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण पंचमी
  • महा भरणी सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, भरणी नक्षत्र
  • षष्ठी श्राद्ध सितंबर 12, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण षष्ठी
  • सप्तमी श्राद्ध सितंबर 13, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण सप्तमी
  • अष्टमी श्राद्ध सितंबर 14, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अष्टमी
  • नवमी श्राद्ध सितंबर 15, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण नवमी
  • दशमी श्राद्ध सितंबर 16, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण दशमी
  • एकादशी श्राद्ध सितंबर 17, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण एकादशी
  • द्वादशी श्राद्ध सितंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण द्वादशी त्रयोदशी
  • श्राद्ध त्रयोदशी श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
  • मघा श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार आश्विन, मघा नक्षत्र
  • चतुर्दशी श्राद्ध सितंबर 20, 2025, शनिवार आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
  • सर्वपितृ अमावस्या सितंबर 21, 2025, रविवार आश्विन, कृष्ण अमावस्या।