डेली संवाद, जालंधर।
Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ज्यादा महत्व है। पितृपक्ष (Pitru Paksha), जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, यह अवधि 16 दिनों तक चलती है। यह वह समय होता है, जब लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इन 16 दिनों में पितृ
(Pitru Paksha)
देवता पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा दिए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म को स्वीकार करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
[caption id="attachment_82012" align="aligncenter" width="1200"]
Pitru Paksha[/caption]
7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025 Date) की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगी। वहीं, इसकी समाप्ति सर्व पितृ अमावस्या यानी 21 सितंबर 2025 को होगी।
पितृपक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025 Significance)
गरुड़ पुराण और मत्स्य पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष (Pitru Paksha) में श्राद्ध करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष होता है, उनके लिए इस दौरान श्राद्ध करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस अवधि में पितरों का तर्पण और पिंडदान जरूर करें।
[caption id="attachment_57287" align="aligncenter" width="800"]
pitra-dosh[/caption]
श्राद्ध की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं - (Shradh Dates)
पूर्णिमा श्राद्ध सितंबर 7, 2025, रविवार भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
प्रतिपदा श्राद्ध सितंबर 8, 2025, सोमवार आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा
द्वितीया श्राद्ध सितंबर 9, 2025, मंगलवार आश्विन, कृष्ण द्वितीया
तृतीया श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण तृतीया
चतुर्थी श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
पंचमी श्राद्ध सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार आश्विन, कृष्ण पंचमी