Skip to content

India Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, एशिया कप टी-20 में सूर्यकुमार कप्तान, गिल उपकप्तान, जायसवाल रिजर्व प्लेयर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। India Asia Cup 2025 Squad Players List Update: एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। एशिया कप (Asia Cup) टी-20 की शुरूआत 9 सितंबर से होगा। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर (Ajit Agarkar) ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

भारत की तरफ से टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को उपकप्तान बनाया गया है। इस साल भारत क्रिकेट एशिया कप का मेजबान है। [caption id="attachment_82171" align="aligncenter" width="1200"] Indian captain Harmanpreet, vice-captain Smriti Mandhana, selection committee and BCCI secretary in the selection committee meeting Indian captain Harmanpreet, vice-captain Smriti Mandhana, selection committee and BCCI secretary in the selection committee meeting[/caption] पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के बाद इसे UAE में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। सिलेक्शन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में गिल की टीम में जगह नहीं बताई जा रही थी। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि IPL में गिल ने 650 रन बनाए थे। शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह की टी-20 टीम में वापसी हुई हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला था।

सिराज और वाशिंगटन को मौका नहीं

स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं मिली हैं। श्रेयस अय्यर की वापसी की उम्मीद थी लेकिन वे भी बाहर रखे गए। यशस्वी जायसवाल और सुंदर टीम के रिजर्व प्लेयर होंगे।