ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 February 2025

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने संगम में किया स्नान, गले और हाथ में रुद्रमाला पहने सूर्य का दिया अर्घ्य, देखें VIDEO

डेली संवाद. महाकुंभनगर। PM Narendra Modi in Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की कई मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

स्नान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। इसके बाद संगम नोज पर गंगा पूजन किया। गंगा को दूध अर्पित किया। मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। वह साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं।

PM Narendra Modi and CM Yogi in Mahakumbh
PM Narendra Modi and CM Yogi in Mahakumbh

अरैल के VIP घाट

इससे पहले, मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां से सीएम योगी के साथ बोट से संगम पहुंचे।

PM Narendra Modi and CM Yogi in Mahakumbh UP
PM Narendra Modi and CM Yogi in Mahakumbh UP

श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसलिए पीएम मोदी बमरौली एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से अरैल पहुंचे थे। वहां से वे बोट से संगम आए। PM के दौरे को देखते हुए मेले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।