Monday, 11 May 2026
देश
PM Narendra Modi: स्कूल ऑनलाइन हों, कंपनियां वर्क फ्रॉम होम दें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल घटाएं, सोने की खरीद न करें- PM मोदी
डेली संवाद, वडोदरा।
PM Narendra Modi Speech Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के नागरिकों से संसाधनों के समझदारीपूर्ण उपयोग की अपील करते हुए एक बार फिर ऊर्जा संरक्षण और आर्थिक संतुलन पर जोर दिया है। गुजरात के वडोदरा में दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक दबावों को देखते हुए देशवासियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी, जैसा कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
ने कहा कि पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का उपयोग जहां तक संभव हो कम किया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और साझा वाहनों (कार पूलिंग) का अधिक उपयोग करें। उनका कहना था कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।
[caption id="attachment_110393" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi in Somnath[/caption]
PM Modi [/caption]
Narendra Modi in Somnath[/caption]
वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता
मोदी ने डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे संसाधनों की बचत होगी और कार्यक्षमता भी बनी रहेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विदेशी मेहमानों को भारत भ्रमण के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
खाद्य तेल और सोने के आयात पर भी प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश का बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार इन वस्तुओं के आयात पर खर्च होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं होतीं, तब तक सोने की खरीद को टाला जाए और खाने के तेल का उपयोग भी सीमित किया जाए। [caption id="attachment_101005" align="aligncenter" width="1200"]
PM Modi [/caption]