डेली संवाद, वडोदरा।
PM Narendra Modi Speech Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के नागरिकों से संसाधनों के समझदारीपूर्ण उपयोग की अपील करते हुए एक बार फिर ऊर्जा संरक्षण और आर्थिक संतुलन पर जोर दिया है। गुजरात के वडोदरा में दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक दबावों को देखते हुए देशवासियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी, जैसा कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
ने कहा कि पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों का उपयोग जहां तक संभव हो कम किया जाए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और साझा वाहनों (कार पूलिंग) का अधिक उपयोग करें। उनका कहना था कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।
[caption id="attachment_110393" align="aligncenter" width="1200"]
Narendra Modi in Somnath[/caption]
वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता
मोदी ने डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में वर्चुअल मीटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे संसाधनों की बचत होगी और कार्यक्षमता भी बनी रहेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विदेशी मेहमानों को भारत भ्रमण के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
खाद्य तेल और सोने के आयात पर भी प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश का बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार इन वस्तुओं के आयात पर खर्च होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं होतीं, तब तक सोने की खरीद को टाला जाए और खाने के तेल का उपयोग भी सीमित किया जाए।
[caption id="attachment_101005" align="aligncenter" width="1200"]
PM Modi [/caption]
“वोकल फॉर लोकल”
प्रधानमंत्री ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और देश के छोटे उद्यमियों को समर्थन देने का आह्वान किया।
विदेश नीति और वैश्विक हालात पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव दुनिया के लिए एक बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियां वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव डाल रही हैं, लेकिन भारत ने पहले भी कोविड-19 जैसी बड़ी चुनौती का सामना किया है और वह इस स्थिति से भी सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा।
सतर्कता और जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि सरकार स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों पर कम से कम असर सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देशवासियों से उन्होंने एकजुट होकर सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की।