ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 20 April 2026

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हेरोइन-हथियार बरामद भी बरामद किए है। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर ( Hoshiarpur ) जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों से जुड़े एक अंतर-राज्यीय/विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है।