Punjab News: पंजाब में पुलिस ने नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, होशियारपुर।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हेरोइन-हथियार बरामद भी बरामद किए है।
मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर (
Hoshiarpur
) जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों से जुड़े एक अंतर-राज्यीय/विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।